दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें
प्रथम शनिवार को मिट्टी की मटकी को ढक्कन सहित लें। व्यवसाय स्थल के नैऋत्य कोण में जाकर मटकी में 100 ग्राम काले तिल, इतनी ही पीली सरसों, एक लकड़ी के कोयले का टुकड़ा, एक बड़ी लोहे की कील तथा कुछ दानें काले उड़द के डाल कर ढक्कन लगाकर नीले कपड़े से मटकी का मुख बन्द करें। मटकी को उसी स्थान पर ही रखा रहने दें। अब जिस दिनांक को आपने मटकी रखी है, उससे अगले माह की उस दिनांक के बाद जो भी बुधवार आये, आप मटकी को ले जाकर किसी तीव्र प्रवाह के जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय के कुछ समय बाद ही आप अपने व्यवसाय में परिवर्तन अनुभव करेंगे।