दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें - 6

 दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करे


कभी-कभी अच्छी प्रकार से चलने वाला व्यवसाय अचानक ही अंजाने कारणों से घाटे में जाने लगता है। व्यक्ति दुकान के कार्य में परिश्रम भी खूब करता है। इसके उपरान्त भी दुकान में होने वाला घाटा उसकी समझ में नहीं आता है। यह नजरदोष के कारण से भी सम्भव हो सकता है। यदि आपको लगता है कि आपके व्यवसाय पर किसी व्यक्ति ने कोई नजर लगा दी है जिस कारण से आपके व्यवसाय पर अशुभ प्रभाव आ रहा है तो यह उपाय करें। किसी भी शुक्लपक्ष की प्रथमा तिथि से यह उपाय आरम्भ करके नवमी तक करें। सांध्यकाल में किसी भी निर्जन स्थान पर जायें और काली मिर्च एवं काली उड़द के 11-11 दानें लेकर अपने से सात बार उसारें और मानिसक रूप से क्लीं फट् का उच्चारण करें। उसारे के बाद सारे दानें दक्षिण दिशा में फेंक दें और बिना उस दिशा में देखे वापिस आ जायें। अगले दिन फिर किसी अन्य स्थान पर जाकर यही क्रिया करें। नवमी तक उपाय होने से ही आपका व्यवसाय पहले की गति से ही चलेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad