दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें
यह उपाय भी अत्यन्त प्रभावशाली है। अमावस्या को आप व्यवसाय स्थल के आग्नेय कोण में एक कण्डे पर अग्नि रखें और उस पर तीन लाल मिर्च रखें। जब मिर्च जलने लगें, तब उस कण्डे को अपने व्यवसाय स्थल के चारों कोनों पर और अन्य स्थान पर ले जायें। जब यह चक्र पूर्ण कर लें तो फिर कण्डे को मुख्यद्वार पर छोड़ दें। अगले दिन आप जब व्यवसाय स्थल पर आयें तो सर्वप्रथम मुख्यद्वार पर गंगाजल के कुछ छींटे दें। इस उपाय के बाद आपका व्यवसाय पूर्ववत् गति से चलने लगेगा।