दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें
यदि आप अपने व्यवसाय स्थल के मुख्यद्वार पर श्वेतार्क लगवा सकें तो आपके लिये अत्यन्त शुभ होगा क्योंकि जिस भी स्थान के मुख्यद्वार पर यह पौधा होता है, उस स्थान पर कभी भी कोई अभिचार कर्म अथवा कोई भी तांत्रिक क्रिया कार्य नहीं करती है। मैंने अपने अनुभव में देखा है कि अच्छे चलते हुये व्यवसाय को शत्रुवर्ग की ओर से अथवा प्रतिद्वन्द्वी किसी अभिचारिक कर्म से हानि देने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी उनका यह प्रयास सफल भी हो जाता है। इससे जातक का व्यवसाय प्रभावित होता है और अनेक समस्यायें आने लगती हैं। इनसे बचने का रास्ता यही है कि आप उपरोक्त उपाय अवश्य करें।