दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें 2

 दुकान या घर में आने वाली बाधायें कैसे दूर करें


यदि आपके व्यवसाय स्थल पर गुरुवार को कोई साधू आता है तो आप उसे भोजन अवश्य करायें अथवा भोजन के निमित्त राशि दें। कभी किसी वृद्ध का अपमान न करें। आपने यदि व्यवसाय नया आरम्भ किया है तो बुधवार को किसी ऐसे वृक्ष के निकट जायें जिस वृक्ष पर चमगादड़ रहते हों। अगले दिन एक टहनी एवं एक पत्ता ले जाने की अनुमति लेकर तीन अगरबत्ती अर्पित कर प्रणाम कर आ जायें, अब अगले दिन जाकर पुनः प्रणाम कर तीन अगरबत्ती अर्पित कर टहनी एवं पत्ता तोड़ने की अनुमति लेकर एक वृक्ष की टहनी एवं एक पत्ता तोड़ कर अपने साथ ले आयें। उस टहनी को अपने व्यवसाय स्थल की गद्दी पर अथवा जिस स्थान पर आप बैठते हैं, उसके नीचे रख दें और पत्ते को किसी ऐसे उच्च स्थान पर रखें जिससे यह अनुभव हो कि पत्ता आपके मुकुट समान है। इस उपाय से आपका व्यवसाय इतनी तीव्र गति से चलेगा, जितना आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। वैसे यह उपाय प्रत्येक राशि के जातक कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad