रंग हमारे जीवन में कैसे प्रभाव डालते है
प्रत्येक मानव के जीवन में रंगों का बहुत अधिक प्रभाव होता है। रंग हमारे जीवन में कैसे प्रभाव डालते है आपको कुछ ऐसे सरल प्रयोग बता रहा हूं जिसके माध्यम से आप अपने जीवन में आने वाले अनेक संकटों का निवारण बहुत ही सरल रूप से कर सकते हैं
> यदि आपको किसी भी कारण से मानसिक कष्ट है तो आप उस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। आपकी समस्या कैसे चली जायेगी, आप स्वयं अचम्भित होंगे।
> यदि आप किसी से कोई महत्त्वपूर्ण चर्चा करने जा रहे हैं तो प्रयास करें कि लाल रंग के शेड का कोई वस्त्र धारण करके जायें। चमत्कार आपके सामने होगा।
> यदि आप कोई आर्थिक कार्य से जा रहे हैं तो हल्के पीले रंग के शेड में किसी रंग के वस्त्र धारण करें।
> यदि आप किसी ऐसे स्थान पर जा रहे हैं जहां लगता है कि आपका अपमान
होने की सम्भावना है अथवा कोई झगड़ा हो सकता है तो फिर आप गहरे लाल रंग
का रूमाल लें तथा पीले अथवा सफेद शेड के वस्त्र धारण करके जायें।
यदि आप अपने व्यवसाय के सिलसिले में कोई चर्चा करने जा रहे हैं तो हल्के नीले रंग के शेड के वस्त्र तथा लाल चमकीले रंग का रूमाल लेकर जायें।
> यदि आप शिक्षा से सम्बन्धित किसी चर्चा में शामिल होने जा रहे हैं तो हल्के आसमानी एवं हल्के पीले रंग के शेड का प्रयोग करें।
